पूर्व नगर सेवक अशोक सेठ को पित्रुशोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
वाराणसी,वाराणसी स्थित खोजवां के पूर्व नगरसेवक और भाजपा नेता तथा अशोक सेठ के पिता प्रभुनाथ सेठ का 77 साल की उम्र में उनके आवास किरहिया, खोजवा बाजार, थाना भेलपुर वाराणसी में सोमवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे। इनके निधनपर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक सेठ को एक शोक संवेदना पत्र लिखकर श्री प्रभुनाथ सेठ के निधन पर गहरा दुख जताया है। प्रभुनाथ सेठ अपने पीछे पांच पुत्र अशोक सेठ, राजकुमार सेठ ,विनोद सेठ , दिलीप सेठ और मनोज सेठ तथा दो बेटियां ममता देवी और सोनी को छोड़ गए हैं। उनका दाह संस्कार हरिश्चंद्र घाट, वाराणसी में किया गया। मुखग्नि सबसे छोटे बेटे मनोज कुमार सेठ ने दी। उनके निधन पर राजनिति जगत के लोगों ने शोक जताया है।