यू-ट्यूब पर सफल रहा “सेकेण्ड हैण्ड दूल्हा ”
पुरुषों ने अब तक चाहे जितनी शादियां कीं, उन्हें सेकेण्ड हैण्ड नहीं कहा गया था। पर, प्रमोद पंडित ने कैमरे के समक्ष लाकर खड़ा कर दिया- *”सेकेण्ड हैण्ड दूल्हा”*। आशा सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के लेखक निर्देशक प्रमोद पंडित और निर्माता गणेश कुमार हैं। फिल्म में चार कैमरामेन हैं – रवि आर्या, ज्ञानचंद निराला, गौतम निराला और इन्द्रजीत प्रसाद। गीतकार चंदन चंचल, सिमरन सिंह व प्रमोद पंडित और संगीतकार डी.एन. मिश्र व सूर्यकांत सिंह हैं। नृत्य निर्देशक हैं संजय वी चौधरी, रंजन दास और सुधीर राज।
यशी फिल्म्स् द्वारा यूट्यूब पर रिलीज हुई इस *भोजपुरी फिल्म* के मुख्य कलाकार हैं – गणेश कुमार मोदी, ऐश्वर्या झा, नेहा पंडित, पूजा सिंह, संध्या सिंह, राजेश राउत, संगीता राउत, अनिल शर्मा, पानमति शर्मा, अजय विभोर, गीता यादव, विनोद गिरि, विजय राजा और नीलम दुबे। सहयोगी कलाकार मनोज अलकतरा, तबरेज आलम, सुधीर राज, मनीष आर्यन, संतोष कुमार शांडिल्य, नारायण राउत, विनोद गुप्ता, प्रिया, जीवा, मुन्नी देवी, जीवन पासवान, राजू चौधरी, सी के चाहत, ललन कुमार, विजय बहार, बेबी सृष्टि व मास्टर राजू हैं।