निर्माता विष्णु पाटिल, निर्देशक चाँद मेहता के हिंदी टीवी धारावाहिक “श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज” का शुभ मुहूर्त
दुर्गमहर्षी मा. श्री आप्पा परब और सीरियल ‘महाभारत’ के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल थे विशेष अतिथि
बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में’ ‘शकुनि मामा’ की भूमिका अदा करने वाले विख्यात ऐक्टर गूफी पेंटल और दुर्गमहर्षी मा. श्री आप्पा परब (शिवकालीन इतिहास के अभ्यासक) की मौजूदगी में निर्माता विष्णु पाटिल और निर्देशक चांद मेहता के हिंदी टीवी धारावाहिक “श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज” का शुभ मुहूर्त मुंबई के एशिया म्यूज़िक विज़न स्टूडियो में किया गया तो यहां इस टीवी शो की पूरी टीम के साथ मीडिया की भारी तादाद भी उपस्थित थी।
शिवाजी महाराज पर इस हिंदी टीवी धारावाहिक के एक गाने की रिकॉर्डिंग के साथ इसका मुहूर्त हुआ। इसके निर्माता विष्णु पाटिल, निर्देशक चाँद मेहता, लेखक प्रताप गंगावने, संगीतकार मनोज टिकारिया, गीतकार सुधाकर शर्मा,
कला दिग्दर्शक सुधाकर मांजरेकर, एडिटर बृजेश पोद्दार, गायक वास्तविक राय हैं। इस के शुभ मुहूर्त के अवसर पर गायक वास्तविक राय ने इस गीत की कुछ लाईन गाकर सुनाई, जिसे सभी ने बहुत पसंद किया। संगीतकार मनोज टिकारिया ने बताया कि यह वीर रस का एक गीत है जो श्रोताओं मे एक जोश भर देगा। गीतकार सुधाकर शर्मा ने इसे बड़ी खूबसूरती से लिखा है। गीतकार सुधाकर शर्मा ने बताया कि “चुनरी” पर बॉलीवुड में उन्होंने ढेरों गाने लिखे हैं। उनके लगभग तीन हज़ार गाने रिलीज़ हुए हैं मगर कभी शिवाजी महाराज पर उन्हें लिखने का मौका नहीं मिला। इसलिए जब निर्देशक चांद मेहता ने उनसे इस शो के लिए गीत लिखने को कहा तो मैं तुरन्त तैयार हो गया। मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने इस तरह का कोई गाना लिखा है।
दुर्गमहर्षी मा. श्री आप्पा परब जी ने इस अवसर पर शिवाजी महाराज की बहादुरी और उनके कारनामों का उल्लेख किया। गूफी पेंटल ने निर्माता विष्णु पाटिल और निर्देशक चांद मेहता को ऐसे सब्जेक्ट पर सीरियल बनाने के लिए दिल से शुभकामनाएं पेश की।
रूपरंग क्रियेशन्स के बैनर तले बन रहे इस टीवी धारावाहिक के मुहूर्त के अवसर पर जय महाराष्ट्र चैनल की सहाना सुधाकर शेट्टी भी मौजूद थीं। टीवी धारावाहिक के निर्माता विष्णु पाटिल ने श्री रविन्द्र मालूसरे (अध्यक्ष मराठी वृतपत्र लेखक संघ, मुंबई), श्री विजय राणे (मराठी चित्रपट नाट्य मालिका, ज्येष्ठ निर्देशक) का विशेष आभार व्यक्त किया। शो के कलाकारों और शूटिंग के बारे में जल्द ही आपको अपडेट किया जाएगा।