कुछ ना कुछ ऐसा करो कि लोगों की नजर में आ जाओ। अधिकतर लोग ऐसा ही करते भी हैं लेकिन यूट्यूब की सनसनी और भोजपुरी फिल्मों की नायिका चांदनी सिंह जब भी कोई नयी फिल्म साईन करती हैं जरुर चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में चांदनी ने कुछ ऐसा काम किया है कि सोशल मीडिया पर उनकी धूम मची हुई है। एक्ट्रेस चांदनी सिंह अपनी नई फिल्म बंशी बिरजू को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर चांदनी सिंह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह परवेश लाल यादव के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।चांदनी सिंह प्रोफेशनल डांसर की तरह अपने डांस मूव्स दिखा रही हैं। इस फिल्म का निर्माण वर्ल्ड वाईड के रत्नाकर कुमार कर रहे हैं जबकि निर्देशक हैं अजय कुमार झा।
चांदनी सिंह ने शुरु की बंशी बिरजू की शुटिंग
इस फिल्म में चांदनी सिंह नायिका हैं और उनके नायक हैं परवेश लाल यादव। फिल्म की शुटिंग इन दिनों नयी मुंबई के खारघर में चल रही है। चांदनी और परवेश कोे नचा रहे हैं डांस डायरेक्टर कानू मुखर्जी। चांदनी सिंह रत्नाकर कुमार की जमकर तारीफ करती हैं और कहती हैं वे हमेशा सेट पर कलाकारों का ध्यान रखते हैं। इस फिल्म में परवेशलाल यादव, आदित्य ओझा, चांदनी सिंह की मुख्य भुमिका है। फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं अजय कुमार झा और लेखक हैं संतोष मिश्रा।