भोजपुरी फिल्मों में इन दिनों एक चेहरा ऐसा है जिसकी हर फिल्म में तलाश होती है। जी हां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्मों की डांसिंग क्वीन चांदनी सिंह की। चांदनी सिंह की हाल में ही भोजपुरी फिल्म राजा प्रर्दशित हुयी थी और उनके तथा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ फिल्माया गया गाना काफी चर्चा में था। अब एक बार फिर चांदनी इस होली पर बवाल काटने आरही हैं पवन सिंह के साथ फिल्म क्रेक फाईटर मे, जिसमें उनके और पवन सिंह के उपर फिल्माये गये गाने को इस फिल्म के ट्रेलर में काफी पसंद किया जारहा है। गाने का बोल है ” सड़िया जब हम पहिनी “। चांदनी सिंह इस गाने में काफी मदमस्त होकर डिस्को थेक पर डांस करती दिख रही हैं। आकर्षक लाल शूट में चांदनी सिंह का यह गाना किसी को भी दिवाना बना सकता है। ट्रेलर में इस गाने को खूब पसंद किया जारहा है। चांदनी सिंह क्रेक फाईटर और अपने गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं । वह कहती हैं यह गाना कमाल का है और मैं इस फिल्म के निर्माता तथा निर्देशक एवं पूरी टीम और खासकर फिल्म के नायक पवन सिंह जी का आभार व्यक्त करती हूं। चांदनी सिंह को पूरा भरोसा है कि यह गाना भी उनके दुसरे गानों की तरह ही उनकी लोकप्रियता कोऔर बढ़ायेगा।