चांदनी सिंह इन दिनों पूरी तरह वर्किंग मोड में हैं। सोमवार को उनकी नयी भोजपुरी फिल्म बद्रीनाथ का टीजर रिलीज हुआ तो सबने चांदनी सिंह सहित पुरी टीम को बधाई दिया। इस टीजर का सभी लोग इंतजार कर रहे थे। इस एक्शन टीजर में फिल्म के नायक संजीव मिश्रा के साथ साथ चांदनी सिंह, अंजना सिंह, प्रियंका पंडित, संजय पांडे और अनुप अरोड़ा नजर आरहे हैं। धीरू यादव निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सुभारांश रॉय और जुगल किशोर माहेश्वरी ने श्री चारभुजा प्रोडक्शन के बैनर तले किया है। इस फिल्म को एक शानदार फिल्म चांदनी सिंह मानती हैं। वैसे आपको बतादें कि इस फिल्म बद्रीनाथ के पोस्टर में चांदनी सिंह एक बुरखाधारी मुस्लिम महिला की भूमिका में नजर आरही हैं। इस फिल्म के नायक संजीव मिश्रा और निर्देशक धीरू यादव की तारीफ करते हुये चांदनी सिंह कहती हैं ये दोनो ना सिर्फ अच्छे इंसान हैं बल्की काफी प्रतिभावान भी हैं। इनके साथ काम करके काफी मजा आया। वैसे आपको बतादें कि भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह भोजपुरी सिनेमा के टॉप हीरो के साथ काम कर रही हैं। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ वे शपथ फिल्म कर रही हैं तो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ वे मेरी जंग मेरा फैसला में एक स्पेशल डांस करती नजर आयेंगी। साथ ही वे अरविन्द अकेला कल्लू के साथ मैं नागिन तू सपेरा में भी नायिका बनकर नजर आने वाली हैं। इनके अलावा वे यश मिश्रा के साथ भी बतौर नायिका काम कर रही हैं। और एलबमों की तो वे क्वीन हैं।